national
पीएम मोदी से संवाद का अनुभव अविस्मरणीय, माई भारत ने युवाओं को दिए अनगिनत अवसर : सुनील रमेश कुमार केला
INT News27 July 2026 at 11:28 pm

अहमदाबाद, 27 जुलाई। राजस्थान के युवा सुनील रमेश कुमार केला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 'माई भारत' प्लेटफॉर्म ने देशभर के लाखों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अभूतपूर्व अवसर दिया है। यह मंच युवाओं को केवल अवसर ही नहीं देता, बल्कि उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों से जोड़कर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को भी मजबूत करता है।