Tuesday, 28 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

युवती को सरेराह अर्धनग्न किया, टी-शर्ट फाड़ी:ग्वालियर में युवक ने की बदसलूकी, 15 दिन बाद VIDEO वायरल, किसी ने नहीं की शिकायत

INT News28 July 2026 at 12:03 am

ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर इलाके में युवती के साथ सरेराह बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक युवक ने बीच सड़क युवती का हाथ पकड़कर खींचतान की और उसकी टी-शर्ट फाड़ दी, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। घटना 12 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। होटल से ट्रॉली बैग लेकर निकली थी युवती जानकारी के मुताबिक, घटना 12 जुलाई 2026 की शाम की बताई जा रही है। वीडियो में युवती कैलाश विहार स्थित एक होटल से ट्रॉली बैग और हैंड बैग लेकर बाहर निकलती दिखती है। उसके पीछे होटल से तीन-चार युवक निकलते हैं। इनमें से एक युवक उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचते हुए काफी दूर तक ले जाता है। इसके बाद दोनों के बीच सड़क पर काफी देर तक बहस होती है। देखिए युवती से बदसलूकी की तस्वीरें… आसपास मौजूद लोग बने रहे तमाशबीन खींचतान के दौरान युवती संतुलन खोकर सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद भी युवक उसका हाथ पकड़े रहता है और टी-शर्ट को जोर से खींच देता है। कपड़े फटने के बाद युवती किसी तरह खुद को संभालती है और अपने कपड़े ठीक करती है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं। पुलिस ने कहा- कोई शिकायत नहीं मिली। यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसमें युवक-युवती के बीच झगड़ा और खींचतान दिखाई दे रही है। वीडियो 12 जुलाई का बताया जा रहा है, लेकिन अब तक थाने में कोई शिकायत नहीं मिली है।