Tuesday, 28 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

केसीआर ने यशोदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता सुदर्शन रेड्डी का जाना हालचाल

INT News27 July 2026 at 11:54 pm

हैदराबाद, 27 जुलाई। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने सोमवार को यशोदा अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पेड्डी सुदर्शन रेड्डी का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सुदर्शन रेड्डी के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।