Tuesday, 20 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

उमरिया में स्वास्थ्य विभाग ने 3 मेडिकल स्टोर सील किए:पशु-मनुष्यों की दवाइयों की टैगिंग ठीक नहीं थी, तीन दिन तक नहीं खुलेंगे

INT News19 October 2026 at 10:53 pm

उमरिया में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को तीन मेडिकल स्टोर को तीन दिन के लिए सील कर दिया। ये स्टोर नगरपालिका क्षेत्र में हैं। इनमें सिंध मेडिकल, श्रीराम मेडिकल और कृष्णा मेडिकल शामिल हैं। विभाग ने यह कार्रवाई पहले दिए गए नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर की है। कुछ महीने पहले ड्रग इंस्पेक्टर ने इन दुकानों का निरीक्षण किया था। जांच में H-1 रजिस्टर का ठीक से न होना, एक्सपायरी दवाइयों की लेबलिंग में कमी और पशु-मनुष्यों की दवाइयों की टैगिंग न होने जैसी कमियां मिली थीं। इसके बाद संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल स्टोर मालिकों के जवाब सही नहीं पाए गए। इसी वजह से तीनों दुकानों को सील करने का फैसला लिया गया। इस कार्रवाई से दूसरे मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हलचल है। विभाग नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बरत रहा है।