Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

BJP मंत्री की बेटी की राजस्थानी कारोबारी संग शादी आज:पंचकूला का लग्जरी होटल बुक, CM सैनी समेत कई बड़े नेताओं को न्योता

INT News24 November 2026 at 11:26 pm

हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर की बेटी मुस्कान और राजस्थान के कारोबारी संजय सिंह रावत के बेटे नेहुल की शादी आज यानी 25 नवंबर को पंचकूला में होगी। इसके लिए सेक्टर-3 स्थित लग्जरी होटल द आरलिस बुक किया गया है। दोनों परिवारों में विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सियासी गलियारों में ‘रावत’ और ‘नागर’ परिवार के इस भव्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के कई बड़े नेताओं को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा कारोबारी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंच सकती हैं। बता दें कि मुस्कान ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, जबकि दूल्हे नेहुल ने जिंदल यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद नेहुल अपने पिता संजय सिंह रावत के साथ पारिवारिक कारोबार संभाल रहे हैं। मुस्कान-मेहुल की शादी का निमंत्रण कार्ड शादी समारोह को ये रहेगा शेड्यूल… मुस्कान और नेहुल के परिवार की ओर से भेजे गए निमंत्रण कार्ड के अनुसार, समारोह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित द आरलिस होटल में आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे स्वागत बारात का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद रात 8 बजे प्रीतिभोज होगा। वहीं, डोली की विदाई का कार्यक्रम तारों की छांव में तय किया गया है। हरियाणा की राजनीति में सक्रिय मंत्री राजेश नागर के परिवार में शादी होने के कारण इस आयोजन पर राजनीतिक गलियारों की भी नजर रहेगी। अब दोनों परिवारों के बारे में जानिए… हरियाणा की राजनीति में राजेश नागर बड़ा नाम… दूल्हे नेहुल की फैमिली का राजस्थान में बड़ा कारोबार…