world
अमेरिकी सेना खराब हो चुके विस्फोटकों को करेगी नष्ट, नुकसान से बचने के लिए पांच मील क्षेत्र को खाली कराया
INT News24 November 2026 at 11:26 pm

वॉशिंगटन, 24 नवंबर। अमेरिकी सेना ने आयोवा स्थित एक गोला-बारूद संयंत्र में रखे खराब हो चुके विस्फोटकों को नष्ट करने की योजना बनाई है। इस प्रक्रिया के तहत बुधवार को नियंत्रित विस्फोट किया जाएगा। संभावित जोखिम को देखते हुए आसपास के निवासियों को अस्थायी रूप से क्षेत्र खाली करने की सलाह दी गई है।