Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

कोणार्क मंदिर में अक्टूबर से शुरू होगा टनल खुदाई का काम, एएसआई-आईआईटी ने मेटल फ्रेम और सुरक्षा का किया निरीक्षण

INT News20 August 2026 at 11:44 pm

पुरी, 20 अगस्त। ओडिशा के सुप्रसिद्ध कोणार्क मंदिर में एएसआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में एएसआई के सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट और रीजनल डायरेक्टर डॉ. मिलन कुमार चौले ने न्यूज एजेंसी से कहा कि एएसआई एडीजी जान्हवी शर्मा और कोर कमेटी ने कोणार्क सूर्य मंदिर का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने कंजर्वेशन के काम और टनल की खुदाई के लिए प्रस्तावित मेटल फ्रेम की समीक्षा भी की। सुरक्षा और मौसम के जांच के बाद अक्टूबर के आसपास काम शुरू होने की उम्मीद है।