Sunday, 27 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में कार ने ऑटो को मारी टक्कर, VIDEO:2 महिलाएं और 2 बच्चों समेत 5 घायल; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

INT News27 September 2026 at 09:15 pm

सोनीपत शहर में बैयापुर गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े सब्जी बेचने वाले ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सब्जी से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत सब्जी खरीदने आईं दो महिलाएं और उनके दो छोटे बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोपी ड्राइवर अपनी कार मौके पर छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बैयापुर गांव के पास मेन रोड पर सब्जी बेचने वाला ऑटो सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा अल्ट्रोज कार ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें मौजूद लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कार ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर भागा हादसे में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि कार चालक नशे की हालत में हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और ड्राइवर की स्थिति की भी जांच कर रही है।