national
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की शपथ ग्रहण की वर्षगांठ, बलिया के चंद्रशेखर उद्यान में भव्य दीपोत्सव
INT News10 November 2026 at 11:40 pm

बलिया, 10 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने 10 नवंबर 1990 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस ऐतिहासिक दिन की याद में भाजपा की ओर से बलिया स्थित चंद्रशेखर उद्यान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी दीप जलाए गए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और भाजपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने बताया कि इस आयोजन के जरिए न केवल अपने पिता चंद्रशेखर को याद किया, बल्कि बलिया की धरती से जुड़े सभी महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी व्यक्त की गई।