समाचार · झारखंड
जनजाति गौरव दिवस के लिए BJP ने बनाई प्रदेश स्तरीय कमेटी, बाबूलाल मरांडी समेत 5 संरक्षक
INT News2 November 2026 at 10:38 pm

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार जनजाति गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और उनके क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है.
कमेटी में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा और नीलकंठ सिंह मुंडा को संरक्षक बनाया गया है. समीर उरांव को संयोजक, जबकि मनोज सिंह और सुनील सोरेन को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है.
कमेटी में 11 सदस्य नियुक्त
इनके अलावा सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पहान, रोशनी खलखो, अनिता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरेकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और बबलू भगत को सदस्य नियुक्त किया गया है.