national · उत्तर प्रदेश
कानपुर में 5,000 ईवीएम पहुंचने का दावा भ्रामक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन
INT News20 September 2026 at 07:22 pm

कानपुर, 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर नगर में 5,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और 12 इंजीनियरों के पहुंचने का सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। यह स्पष्टिकरण कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है।