Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

VIDEO: तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

INT News22 September 2026 at 07:56 am

Elephant Calf Rescue Video : पश्चिम बंगाल के गजोलडोबा से एक हाथी के बच्चे को मछुआरों ने बचाई जानबचाने का खूबसूरत वाकया सामने आया है. दरअसल तीस्ता नदी में एक छोटा सा हाथी का बच्चा डूब रहा होता है. जिसपर कुछ स्थानीय मछुआरों की नजर पड़ती है. बिना एक मिनट देरी किए वे तेजी से नाव हांकते हुए हाथी के बच्चे को बचाने चल पड़ते हैं.

हाथी का नन्हा सा बच्चा गहरे पानी में बहकर चला जाता है. जिसे मछुआरे पकड़कर नाव में लिटा देते हैं. पानी से बाहर आते ही उसकी स्थिति ठीक वैसी होती है जैसे किसी डूबते इंसान को पानी से बाहर निकालने के बाद हो जाए. उसकी सांस तेज गति से चल रही होती है. वीडियो में आप देखेंगे कि पानी से बाहर नदी किनारे लाने के बाद हाथी का बच्चा सही से खड़ा तक नहीं हो पा रहा है. जिसे रस्सी की मदद से खड़ा किया जाता है.

मां-बच्चे के मिलन का भावुक दृश्य

मछुआरों की जद्दोजहद से हाथी के बच्चे में चलने लायक मजबूती आ जाती है. जिसे उसकी मां के करीब ले जाकर छोड़ दिया जाता है. बच्चे से हथिनी के मिलने का दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आईं. वीडियो में हथिनी खुशी से झूमने लगती है और बच्चे को अपने बेहद करीब लाकर दुलार करने लग जाती है.

ये भी पढ़ें: MP School Holiday Today: क्या मध्य प्रदेश में आज 22 सितंबर को बंद हैं स्कूल? जानें छुट्टी और बैंकों को लेकर ताजा अपडेट

इसी दौरान इस मार्मिक दृश्य को कैमरे में कैद कर रहे लोगों की ओर सूंड़ उठाकर देखती है, जैसे अपने बच्चे को बचाने के लिए उनका धन्यवाद कर रही हो. इंसानियत की इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसके भीतर इंसानियत के कई नए बीज फूट पड़े.