Thursday, 9 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

IND vs ENG 4th T20I: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

INT News9 July 2026 at 09:42 pm

IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है. वहीं इंग्लैंड की टीम भी बदलाव के साथ उतरी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम शुरुआत से ही निडर क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैच की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना भी उतना ही जरूरी है. टॉस के दौरान अय्यर ने कहा, " हम पहले दो मैचों से ही निडरता के साथ खेलने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन हर दिन एक नई शुरुआत होती है. आपको हालात को समझना होता है, मैच किस दिशा में जा रहा है, उसे पढ़ना होता है और पिच के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है. " भारतीय कप्तान ने ब्रिस्टल की पिच को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है. इस लिए वो पहले बल्लेबाजी करेंगे.

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती