Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

‘सत्तापक्ष ने सक्षम लोगों को बांट दी सीएम राहत राशि’

INT News23 July 2026 at 09:58 pm

रानीखेत। विधानसभा में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि सत्ता पक्ष के लोगों ने अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए धनराशि वितरित कर दी। जिसमें भिकियासैंण के प्रभारी ब्लाक प्रमुख सहित कई भाजपा नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। राहत राशि वितरण का मामला चर्चाओं में बना हुआ है। वायरल वीडियो में भिकियासैंण के बीडीसी सदस्य दीपक करगेती का आरोप है कि सत्ता पक्ष के लोगों ने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए सीएम राहत राशि वितरण के मानकों को ताक पर रख दिया। वह बताते हैं कि ऐसे ऐसे लोगों को दस-दस हजार रुपये की धनराशि बांटी गई है, जो लोग सक्षम हैं और उन्हें राहत राशि की कोई जरूरत तक नहीं है।