Monday, 28 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

खसरा प्रकोप से जूझ रहा बांग्लादेश, मृतकों की संख्या 1,096 पहुंची

INT News27 September 2026 at 10:21 pm

ढाका, 27 सितंबर। बांग्लादेश इस समय खसरे (मीजल्स) के गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है। रविवार सुबह 8 बजे तक के पिछले 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों के कारण नौ और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल खसरे से संबंधित पुष्ट और संदिग्ध हालात में मौतों की कुल संख्या 1,096 पहुंच गई है। देश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।