समाचार · झारखंड
रांची में कुहासे का असर, दिल्ली-पुणे समेत 7 उड़ानें देरी से पहुंचीं

रांची: देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाली सात उड़ानें सोमवार को कुहासे के कारण विलंब से पहुंचीं. इंडिगो एयरलाइंस का दिल्ली-रांची विमान सुबह 7:15 बजे की जगह 8:26 बजे, पुणे-रांची विमान सुबह 7:30 बजे की जगह 9:02 बजे पहुंचा.
दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता की उड़ानें भी प्रभावित
एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान सुबह 9:20 बजे की जगह 9:47 बजे और बेंगलुरु-रांची विमान सुबह 9:30 बजे की जगह 10:06 बजे पहुंचा. वहीं, इंडिगो एयरलाइंस का कोलकाता-रांची विमान सुबह 11:45 बजे की जगह दोपहर 12:21 बजे रांची आया.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय थ्रोबॉल में झारखंड की बेटियों का जलवा, सब जूनियर टीम बनी चैंपियन
मुंबई और कोलकाता की उड़ान भी हुई विलंबित
इंडिगो एयरलाइंस का मुंबई-रांची विमान दोपहर 1:30 बजे की जगह 1:53 बजे और कोलकाता-रांची विमान शाम 6:55 बजे की जगह 7:55 बजे रांची पहुंचा. एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि सुबह कुहासे का असर उड़ानों पर पड़ा, जिसकी वजह से दिनभर विमान आवागमन प्रभावित रहा.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: झारखंड में दवाओं की कीमतों पर होगी सख्त निगरानी, PMRU ने हासिल किया 97 फीसदी लक्ष्य