Wednesday, 9 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

यूके के प्रतिबंधों के जवाब में इजरायल की कार्रवाई, यरुशलम में बंद क‍िया ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास

INT News9 September 2026 at 10:51 am

यरूशलेम, 9 सितंबर। इजरायल ने पूर्वी यरुशलम में स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास (कांसुलेट) को बंद करने का आदेश दिया है। यह कदम ब्रिटेन की ओर से उन वस्तुओं पर व्यापक प्रतिबंध लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है जो इजरायली बस्तियों से आती हैं और जिन्हें ब्रिटेन 'अवैध' मानता है। इस फैसले के बाद दोनों देशों के बीच पहले से चल रहा कूटनीतिक विवाद और गहरा हो गया है।