national
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपा: अर्जुन राम मेघवाल
INT News20 September 2026 at 07:30 pm

फाजिल्का (पंजाब), 20 सितंबर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' को सामाजिक सुधार का आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पंजाब की पीढ़ियों को नशे से बचाना और उसे विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे ले जाना है।