Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुरहानपुर: दरगाह अशरफ शाह बाबा उर्स पर आम लंगर:बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत कर लंगर ग्रहण किया

INT News29 July 2026 at 10:31 pm

बुरहानपुर के शाही किला क्षेत्र स्थित हकीमिया स्कूल के पास दरगाह हजरत सैयद अशरफ अली शाह बाबा का सालाना उर्स मनाया जा रहा है। उर्स के दूसरे दिन बुधवार शाम मोहल्ले की ओर से आम लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ को आकर्षक रोशनी और लाइटिंग से सजाया गया था। मगरिब की नमाज के बाद चौक वार्ड से संदल जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा। यहां अकीदतमंदों ने चादर पेश की और मुल्क, शहर में अमन, चैन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। दरगाह के खादिम निसार अहमद कादरी ने बताया कि हजरत सैयद अशरफ अली शाह बाबा का सालाना उर्स हर वर्ष की तरह इस साल भी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उर्स में हर साल जायरीनों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से लगातार आम लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जायरीनों ने शामिल होकर लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं भी की गईं।