national · पश्चिम बंगाल
जादवपुर यूनिवर्सिटी में भाजपा के लोगों ने की गुंडागर्दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई : कुणाल घोष
INT News20 August 2026 at 11:40 pm

कोलकाता, 20 अगस्त। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की झड़प को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में भाजपा के लोगों ने गुंडागर्दी की है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस के दो पद वाले 'वंदे मातरम' प्रपोजल और राजीव गांधी की जयंती पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।