world
हिंद महासागर में भरोसेमंद साझेदारों के साथ विकसित होंगे रणनीतिक पोर्ट: भारत में अमेरिकी राजदूत गोर
INT News14 July 2026 at 11:39 am

नई दिल्ली, 14 जुलाई। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने डैनियल के. इनौये एशिया-पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज (एपीसीएसएस) के नेतृत्व के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका हिंद महासागर क्षेत्र में भरोसेमंद साझेदारों के साथ रणनीतिक बंदरगाह अवसंरचना के विकास पर काम कर रहा है।