Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर घमासान, विपक्ष ने बीएमसी के फैसले पर उठाए सवाल

INT News2 November 2026 at 11:01 pm

मुंबई, 2 नवंबर। अभिनेत्री दीया मिर्जा के दिवाली पर प्रदूषण रोकने और पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने की अपील वाले वीडियो को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सोशल मीडिया अकाउंट से हटाए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।