national
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के लिए एनसी ने बनाई रणनीति, जनकल्याण के मुद्दों पर होगा फोकस
INT News20 September 2026 at 07:18 pm

श्रीनगर, 20 सितंबर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी शरदकालीन सत्र से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक दल की अहम बैठक रविवार को श्रीनगर के बैंक्वेट हॉल में पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए।