Wednesday, 9 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

INT News9 September 2026 at 01:38 pm

Bihar Flood Update: बिहार में गंगा, गंडक, कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं. खासकर नदी के किनारे और निचले हिस्से में रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ हुई है. अलग-अलग नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से 14 जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. लेकिन प्रशासन की तरफ से राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है. बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट्स बांटे जा रहे हैं.

ये 14 जिले हैं बाढ़ प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, राज्य के 14 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल में लोगों की समस्या बनी हुई है. इन जिलों के 84 प्रखंडों में 514 ग्राम पंचायतों के लगभग 40.21 लाख जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है.

गंगा-पुनपुन ने बढ़ाई टेंशन

पटना में पुनपुन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. भागलपुर जिले की बात करें तो, सुल्तानगंज में 5 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. गंगा का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच रेलवे प्रशासन भी हाई अलर्ट मोड में है. ट्रेनें 110 की जगह 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इसके अलावा गंडक, कोसी समेत अन्य नदियां उफान पर हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नदियों का जलस्राव

गंडक नदी (बाल्मीकिनगर बराज )- 9 सितंबर को 10:00 बजे गंडक बराज पर नदी का जलस्राव 86,000 क्यूसेक दर्ज किया गया और इसकी प्रवृति स्थिर है. 14 जुलाई को इस साल का अब तक का अधिक जलस्राव 2,24,000 क्यूसेक दर्ज किया गया था. -

कोसी नदी (वीरपुर बराज )- 9 सितंबर को 10:00 बजे कोसी बराज पर नदी का जलस्राव 1,48,200 क्यूसेक दर्ज किया गया और इसकी प्रवृति स्थिर है. 20 जुलाई को इस साल का अब तक का अधिकतम जलस्राव 2,55,425 क्यूसेक दर्ज किया गया था.

सोन नदी (इन्द्रपुरी बराज )- 9 सितंबर को 10:00 बजे इन्द्रपुरी बराज पर नदी का जलस्राव 80,785 क्यूसेक दर्ज किया गया और इसकी प्रवृति बढ़ने की है. दिनांक 2 सितंबर को इस साल का अब तक का अधिकतम जलस्राव 5,63,654 क्यूसेक दर्ज किया गया था.

NDRF-SDRF की टीमें तैनात

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. ये लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. सरकार की ओर से भी लगातार लोगों की सुविधा को लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है.

कहीं जलस्तर में कमी के बावजूद उफान

गंगा के जलस्तर में कमी के बावजूद नदी में भारी उफान बना हुआ है. पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 171 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया. पुनपुन नदी पटना के श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 295 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जबकि मुंगेर और भागलपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.

Also Read: बिहार के इस जिले में 250 करोड़ खर्च कर बनाई जाएगी सड़क, 300 KM तक का इलाका होगा चकाचक