sports
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
INT News20 August 2026 at 11:39 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को दो बार के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की मेंस डबल्स जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और याप रॉय किंग को 21-23, 21-19, 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।