national
आप ने पंजाब को नशे की लत और अराजकता की ओर धकेला है: सचिन पायलट
INT News2 November 2026 at 11:00 pm

संगरूर (पंजाब), 2 नवंबर। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य को नशे की लत के संकट और बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हत्याएं आम बात हो गई हैं और पुलिस पर जनता का भरोसा खत्म हो गया है।