Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

भाजपा के पास नौजवानों को बताने के लिए कुछ नहीं: दानिश अली

INT News20 August 2026 at 11:35 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। कांग्रेस नेता दानिश अली ने वंदे मातरम विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में हमेशा वही दो छंद गाए जाते हैं जो गांधी, नेहरू, पटेल और टैगोर ने तय किए थे। दानिश अली ने भाजपा पर नौजवानों को गुमराह करने, यूपी में 94 हजार स्कूल बंद करने, शिक्षा के निजीकरण और पुलिस एनकाउंटर को लेकर भी निशाना साधा।