Thursday, 9 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

भारत-निर्माण कॉन्क्लेव में सम्मानित हुए....मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर:डॉ. प्रेमा साई महाराज के बस्तर में सेवा-समाज और संस्कृति को मिली पहचान

INT News9 July 2026 at 09:23 pm

भारत निर्माण कॉन्क्लेव-2026 में मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साई जी महाराज को आध्यात्मिक नेतृत्व, समाज सेवा और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेमा साई जी महाराज ने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा, संस्कार और सनातन जागरण के उद्देश्य से कार्य शुरू किया। बस्तर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के वनांचलों में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय समाज के बीच सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

घर वापसी अभियान की भी सराहना संस्था का दावा है कि उसके मार्गदर्शन में चलाए गए घर वापसी अभियान के माध्यम से अब तक 1,025 से अधिक परिवार अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जुड़े हैं। वहीं मां मातंगी दिव्य धाम में आयोजित दिव्य दरबारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आध्यात्मिक मार्गदर्शन और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं।

डॉ. प्रेमा साई जी महाराज के नेतृत्व में नारायणपुर और बीजापुर में आयोजित हिन्दू जगाओ शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। संस्था का कहना है कि इन आयोजनों के जरिए सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात आईटीबीपी के जवानों का सम्मान और उत्साहवर्धन भी किया गया।

प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग मां मातंगी दिव्य धाम की ओर से वनांचल के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, आवश्यक सामग्री और अन्य सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्था ने नारायणपुर के एक प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के संचालन का भी दावा किया है।

आयोजन के दौरान डॉ. प्रेमा साई जी महाराज ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, बी.एल. वर्मा, सांसद मनोज तिवारी, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की। उन्होंने सभी को मां मातंगी दिव्य धाम की गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी माँ कोत्रावै प्रतिमा स्थापना महोत्सव में आमंत्रित किया।