Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

Watch Video : 'प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मां-बहन की भद्दी गालियां दीं', नेहा बोरा ने दिखाई डिटेंशन बस की हालत; पुलिस पर बर्बरता का आरोप

INT News11 October 2026 at 06:13 pm

Delhi Protest : 11 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया गया. AISA नेता ने डिटेन होने के बाद पुलिस वैन से ही एक वीडियो जारी किया. उन्होंने दिखाया कि बव के अंदर पुलिस ने कैसी व्यवस्था कर रखी है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को मां-बहन की भद्दी गालियां दीं. इतना ही नहीं उनके प्राइवेट अंगों पर लातें भी मारी.

क्या है डिटेंशन बस की व्यवस्था

नेहा ने अपने वीडियो में दिखाया कि बस के अंदर छोटे-छोटे सेल बनाए गए हैं. सभी में जेल की तरह लोहे के दरवाजे लगे हैं. वीडियो में इन छोटे-छोटे खंडों में लोगों को ठूंस दिया गया है. जहां लोग सही से बैठ भी नहीं पा रहे और बस जिग-जैग की तरह चलाई जा रही है, जिससे भी बैठे प्रदर्शनकारियों को परेशानी हो रही है.

'जातिसूचक गालियां दी गई'

नेहा बोरा ने अपनी वीडियो के जरिए दिल्ली पुलिस पर जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पूरी बर्बरता के साथ लोगों को डिटेन किया गया. वहीं हिरासत में लिए जाने के पूर्व ही जेल की तरह बनाई बसों में ठूंस दिया जाना कहां तक सही है. सरकार पर हमला करते हुए कहा कि "सिर्फ एक चोर ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए यह सब किया जा रहा है." नेहा ने आरोप यह भी लगाया कि दिल्ली पुलिस दलाली कर रही है और सिर्फ आरएसएस-भाजपा के इशारों पर काम कर रही है.