समाचार · उत्तराखंड
निठारी कांड के सुरेंद्र कोली की मौत पर भाई का बड़ा दावा, दर्ज करवाई शिकायत; हाई लेवल जांच की मांग

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर उनके परिजन लगातर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुरेंद्र कोली के भाई चंदन कोली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने भाई की मौत को आत्महत्या कहने पर भी सवाल खड़े किए हैं।हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, चंदन कोली ने रविवार को हरिद्वार की सप्तऋषि पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सुरेंद्र कोली की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। चंदन ने पुलिस से कहा है कि मौत से जुड़ी परिस्थितियां आत्महत्या की थ्योरी पर शक पैदा करती हैं। शनिवार को जब परिजनों ने शव देखा तो उन्हें दिखाई दिया था कि शरीर से खून बह रहा है और मुंह और नाक के आस-पास भी खून के धब्बे थे। उसने गले में बंधी रस्सी की तरफ भी इशारा किया।क्या-क्या बोले चंदन कोली?एचटी से बातचीत में चंदन ने कहा इन हालात को देखते हुए परिवार को शक है कि उनके भाई की मौत शायद आत्महत्या की वजह से नहीं हुई। चंदन ने मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाने और कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।चंदन ने कहा 'शनिवार को जब हमने शव देखा तो तो खून बह रहा था जबकि मुंह और नाक पर खून के धब्बे भी थे। गले में रस्सी बंधी थी। यह आत्महत्या नहीं लगती, इस वजह से मैं उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं ताकि जिसने भी यह क्राइम किया है उसके खिलाफ कानून एक्शन लिया जा सके।'पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह पता चलेगीवहीं पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच फिलहाल शुरुआती चरण में है और मौत की असल वजह क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। सर्कल ऑफिसर (सिटी) शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा है फिहलाल हालात आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि मामले में जांच फिलहाल जारी है।नेगी ने कहा ‘शुरुआती जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शुरुआती जांच में मौत की वजह आत्महत्या नजर आ रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह पता लग सकेगी।’चाय की दुकान में मिला था शवआपको बता दें कि सुरेंद्र कोली हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में स्थित अपनी चाय की दुकान में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था।