Tuesday, 20 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

आईटीबीपी में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 126 पदों पर निकली भर्ती, 1 नवंबर तक आवेदन का मौका

INT News19 October 2026 at 10:50 pm

नई दिल्ली, 19 अक्‍टूबर। खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप-'सी' (नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्टीरियल) के 126 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक नागरिकों (जिनमें नेपाल और भूटान के नागरिक भी शामिल हैं) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर तक तय की गई है।