समाचार · उत्तराखंड
Almora News: पहले पालिका क्षेत्र को मिलेगा पानी, बाद में गांवों में सप्लाई
INT News23 July 2026 at 09:58 pm

Almora News: रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका की पेयजल समस्या को देखते हुए अब नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना से डबल शिफ्ट में पम्पिंग के साथ पहले जल संस्थान का टैंक भरा जाएगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का वितरण होगा। फिलहाल ट्रायल बेस पर यह व्यवस्था चलेगी। पालिका और पेयजल विभागों के बीच इसकी सहमति बन चुकी है। बता दें कि चिलियानौला नगर पालिका में पेयजल की भारी समस्या है। यहां गर्मियां तो दूर बरसात में भी पानी की किल्लत रहती है। यहां के लिए तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है।