Thursday, 6 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बड़ी कार्रवाई:8 कॉलोनी में सड़कें उखाड़ी, गेट तोड़े; जमीन की कीमत 30 करोड़ रुपए

INT News5 August 2026 at 10:19 pm

भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ दिए गए। जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चार कॉलोनियों की निर्मााणाधीन सड़कें प्रवेश द्वारों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार, हुजूर क्षेत्र में आने वाले कल्याणपुर और पिपलिया जाहिर पीर गांव के आसपास बिना जरूरी अनुमतियां लिए विकसित हो रही कॉलोनियों को तोड़ दिया गया। 3 अगस्त से चल रही अवैध कॉलोनियों को हटाने की कार्रवाई बुधवार को भी चली। इस दौरान कुल 8 अवैध कॉलोनियों के निर्माण तोड़े गए। करीब 30 करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर ये कॉलोनियां डेवलप हो रही थी। नायब तहसीलदार शुभम जैन ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को हटाने की कार्रवाई आगामी दिनों में निरंतर चलाई जाएगी। अवैध कॉलोनियों में लोग प्लॉट व मकान न लें। इससे भविष्य में परेशानियों से बच सकें। इन कॉलोनियों पर कार्रवाई

कल्याणपुर गांव में राजू साबले,धनजंय शर्मा,अरुण ठाकुर,सुखविंदर सिंह ढिल्लो,संजीव परिहार की ओर से खसरा नंबर 435,85/2,175/4,173,174/1,187/2,188/2 पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहीं, एसएसपी तिवारी की ओर से 77/4,76/1/2,76/2,78/1,78/2 की ओर से कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। इन्होंने 0.910,1.725,1.02 हेक्टेयर जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से सड़कों का निर्माण, प्रवेश द्वारा सहित अन्य निर्माण कर लिए थे, जिनकी जरूरी अनुमतियां नहीं ली गईं थीं।