national · दिल्ली
ग्रीन एनर्जी को बड़ी उड़ान: 54 हजार करोड़ की ऊर्जा गलियारा-3 योजना मंजूर
INT News30 September 2026 at 11:50 pm

नई दिल्ली, 30 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करने और 135 गीगावाट तक नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी को सुगम बनाने के लिए पीएम-धारा (पीएम-विकसित सामंजस्यपूर्ण और त्वरित नवीकरणीय ऊर्जा पहुंच) योजना को मंजूरी दी है।