national
बंगाल दौरे पर नितिन नवीन, विकास से लेकर कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
INT News27 September 2026 at 10:43 pm

नई दिल्ली, 27 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर कोलकाता पहुंचे। सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे।