Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन बुकिंग अब यूपीआई से, भारतीय यात्रियों को बड़ी सुविधा

INT News29 July 2026 at 05:38 pm

नई दिल्ली, 29 जुलाई। अब भारतीय यात्री यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल करके एट द टॉप, बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही यह मशहूर पर्यटन स्थल यूएई का पहला ऐसा आकर्षण बन गया है, जिसने ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई पेमेंट स्वीकार करना शुरू किया है। यह जानकारी बुधवार को एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने दी।