Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

पुलिस अपना काम कर रही थी, लेकिन छात्रों पर लाठीचार्ज गलत था : रामदास आठवले

INT News21 July 2026 at 09:21 pm

नई दिल्ली, 21 जुलाई। केंद्रीय राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास आठवले ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस द्वारा 'संसद चलो' मार्च के दौरान नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज की आलोचना की। साथ ही यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों को भी संयम बरतना चाहिए।