national
निर्वासित तिब्बती सरकार ने चीन के नए कानून का किया विरोध, आजादी की मांग दोहराई
INT News20 August 2026 at 11:39 pm

धर्मशाला, 20 अगस्त। तिब्बती शहीद लोबसांग पाल्डेन (लोबगा रंगज़ेन) के सर्वोच्च बलिदान के 49वें दिन गुरुवार को धर्मशाला में निर्वासित तिब्बती सरकार (सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन-सीटीए) और निर्वासित तिब्बती संसद की ओर से संयुक्त रूप से प्रार्थना सभा और शांति मार्च आयोजित किया गया। मैक्लोडगंज स्थित त्सुगलाखंग से शुरू हुआ यह मार्च धर्मशाला पुलिस मैदान तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय, निर्वासित सरकार के प्रतिनिधि और तिब्बत समर्थक शामिल हुए।