national · गुजरात
गुजरात: राजकोट में 108 आपातकालीन टीम की मदद से महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
INT News20 September 2026 at 07:12 pm

राजकोट, 20 सितंबर। गुजरात के राजकोट में एक महिला ने शनिवार रात टंकारा तालुका के रोहिशाला गांव स्थित अपने घर पर एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद 108 सेवा की आपातकालीन चिकित्सा टीम ने शेष दो बच्चों के प्रसव में सहायता की। महिला के गर्भ में तीन बच्चे पल रहे थे।