Friday, 24 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

दुर्घटना से संबंधित जानकारी करें प्रस्तुत

INT News23 July 2026 at 09:57 pm

अल्मोड़ा। उप जिला मजिस्ट्रेट जैंती-भनौली सौम्या गर्ब्याल ने बताया कि गरूड़ाबाज स्थित पेट्रोल पम्प के पास अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले लोग सात दिन के भीतर अपना बयान लिखित व मौखिक रूप से किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट जैंती-भनोली कार्यालय व न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।