Thursday, 1 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

विमान पर कथित अटैक के बाद हमें सैन्य अभियानों को और तेज करने की जरूरत : इजरायली मंत्री

INT News30 September 2026 at 05:54 pm

तेल अवीव, 30 सितंबर। इजरायली मंत्री ने तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश को 'आतंकवादी' घटना करार दिया है। यह घटना तब हुई जब सऊदी अरब में एक फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी; पायलट और को-पायलट के बीच हाथापाई के बाद शुरू में विमान के हाईजैक होने का डर पैदा हो गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि इजरायल को पूरे क्षेत्र में अपने सैन्य अभियानों को और तेज करने की जरूरत है।