world
आईआरजीसी का दावा: अमेरिका के आठ तेल टैंकरों और दो जहाजों पर की कार्रवाई, दस अन्य जहाजों को भी बनाया निशाना
INT News9 September 2026 at 12:29 pm

तेहरान, 9 सितंबर। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने खाड़ी में अमेरिका के दो जहाजों और आठ तेल टैंकरों पर हमले का दावा किया। साथ ही, होर्मुज स्ट्रेट के प्रतिबंधित और असुरक्षित इलाके से गुजरने की कोशिश कर रहे दस जहाजों को भी निशाना बनाया। आईआरजीसी के मुताबिक यह हमले उस जवाबी कार्रवाई के तहत किए गए, जिसमें ईरान के पांच टैंकरों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया।