Tuesday, 20 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

अदालत में जो हो रहा है वो मजाक जैसा, सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने कार्यवाही पर उठाए सवाल

INT News19 October 2026 at 10:50 pm

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने के बाद उनके वकीलों और संगठन के पदाधिकारियों ने अदालत की कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं। अधिवक्ता अभिक चिमनी, पुष्प शर्मा, सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह और प्रवक्ता मेहर पसरीचा ने हिरासत बढ़ाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कार्यवाही में प्रक्रियागत अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आदेश को चुनौती देने की बात कही।