Sunday, 27 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रोहित नागर बोले- विप्र सेना-करणी सेना को कमजोर मत समझना:भीम आर्मी के दामोदर यादव को घेरा, कहा- एक हुए तो कीचड़ में पटक देंगे

INT News27 September 2026 at 09:51 pm

विप्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष पंडित रोहित नागर ने भीम आर्मी के नेता दामोदर यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ब्राह्मण समाज और करणी सेना को कमजोर मत समझना। जिस दिन करणी सेना और विप्र सेना एक हो जाएगी। उस दिन तुझे कीचड़ में पटक देंगे। नागर ने यह बयान रविवार को खिलचीपुर के बालाजी गार्डन में आयोजित विप्र सेना के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में दिया। पंडित रोहित नागर ने आगे कहा- ब्राह्मण समाज मंचों से जात-पात मिटाने और सभी समाजों को साथ लेकर चलने की बात करता है। दामोदर यादव हिंदुओं में फूट डालने की बात करते हैं। बागेश्वर धाम के साधु-संतों तथा करणी सेना पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य सभी जातियों को साथ लेकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। बागेश्वर धाम का भी यही संकल्प है। दतिया उपचुनाव में हार चुके हैं दामोदर यादव आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ से जुड़े हैं। वह पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी में भी सक्रिय रहे हैं। हाल ही में दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। उन्हें करीब 18 हजार वोट मिले और हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक गतिविधियों के अलावा दामोदर धार्मिक मुद्दों, कथावाचकों और संतों को लेकर दिए गए बयानों के कारण भी विवादों में रहे हैं। नागर बोले- भारत एक हो, हिंदू एक हो नागर ने हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारत में सामाजिक समरसता चाहते हैं। उन्होंने कहा- हम चाहते हैं कि भारत एक हो, हिंदू एक हो, क्योंकि बांटेंगे तो कटेंगे। यदि हिंदू एक रहेंगे तो कोई हिंदुओं पर उंगली नहीं उठा सकेगा। इस दौरान नागर ने मंच से कहा कि जो लोग भारत में रहना चाहते हैं, उन्हें हिंदुओं का साथ देना होगा, अन्यथा उन्हें पाकिस्तान भेजे जाने की बात कही। उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नारे लगाए। 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे नागर अधिवेशन से पहले खिलचीपुर के झालावाड़ नाके से 50 से ज्यादा वाहनों का काफिला निकला। कार्यक्रम में राजस्थान समेत कई राज्यों से विप्र सेना के पदाधिकारी और सर्व ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। मंच पर विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश दादिया, संत सत्यानंद त्यागी महाराज, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओझा, ईश्वर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान समेत कई राज्यों से पहुंचे पदाधिकारी अधिवेशन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट करना और सामाजिक समरसता का संदेश देना था। कार्यक्रम में राजगढ़ के अलावा दिल्ली, गुना, नीमच, मनासा, झालावाड़, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, आगर, खानपुर, सुरनेर, भीलवाड़ा, इंदौर और तराना से भी पदाधिकारी व समाजजन पहुंचे।