Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड के विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के PA-PS एक मंच पर, विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

INT News2 November 2026 at 10:36 pm

रांची: पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में सोमवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एसोसिएशन के कार्यों की जानकारी दी.

निजी सहायक और आप्त सचिव कॉमन प्लेटफॉर्म से जुड़े

प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर को बताया कि झारखंड के सभी विधायकों, मंत्रियों एवं सांसदों के कार्यरत निजी सहायकों और आप्त सचिवों ने एक कॉमन प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है. इसमें माननीयों से जुड़े विधायी और सदन के कार्यों को संपादित करने वाले निजी सहायक और आप्त सचिव जुड़े हुए हैं.

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष विजय श्री, महासचिव पवन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, निर्भय कुमार, आलोक कुमार झा, संयुक्त सचिव समीर महतो तथा सदस्य मनीष कुमार, कैलाश प्रसाद, इश्तेयाक आलम और आदित्य राज गोल्डी सहित अन्य मौजूद रहे.