world
ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाओं में तकनीकी खराबी, एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द
INT News9 September 2026 at 10:46 am

लंदन, 9 सितंबर। ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाओं में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस समस्या की वजह से कई बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों में भारी देरी हुई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।