Saturday, 10 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Watch Video : दिल्ली प्रदर्शन से पहले बोले अभिजीत दीपके- 'गुंडे नहीं हैं हम, जेल जाने से नहीं डरते'

INT News9 October 2026 at 10:28 pm

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया कि वे 10 अक्टूबर की सुबह मुंबई से दिल्ली प्रदर्शन के लिए निकलेंगे. उन्होंने कहा कि सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद संभावना है कि उन्हें अरेस्ट भी कर लिया जाए. सीजेपी समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी सिचुएशन से डरने वाले नहीं हैं. कहा कि यह लड़ाई हमारे देश के लोकतंत्र को बचाने की है.

सरकार अगर मेरे ऊपर UAPA भी लगाना चाहे तो लगा सकती है. सीजेपी जिस चीज के लिए लड़ रही है, वो है 'फ्री एंड फेयर इलेक्शन'. ये बिना ज्ञानेश कुमार को हटाए नहीं हो सकता.

न्यूट्रल इलेक्शन प्रोसेस की है डिमांड

अभिजीत ने कहा कि इलेक्शन का पूरा प्रोसेस न्यूट्रल होना चाहिए. जिसे स्वतंत्र बॉडी के के जरिए हैंडल किया जाना चाहिए. उन्होंने देशवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर आने को कहा. साथ ही यह अपील भी की कि यह व्यवस्था पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए. किसी को भी अपनी तरफ से गलती नहीं करनी है, पुलिस पर अपनी ओर से हमला नहीं करना है.

View on Instagram

'प्रदर्शन संवैधानिक होगा'

महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए शांतिपूर्ण ढंग से प्रोटेस्ट को सफल बनाना है. अगर हम संवैधानिक ढंग से प्रदर्शन करेंगे तो संविधान ही हमारी रक्षा करेगा. उन्होंने खुद के अमेरिका से आने का भी जिक्र करते हुए कहा कि "मैं अपने देश से प्यार करता हूं इसलिए अमेरिका छोड़कर यहां आया."

'महात्मा गांधी करेंगे आप पर नाज'

हम डर डरकर जीते हुए थक गए हैं. अगर फ्री एंड फेयर इलेक्शन की डिमांड करने की सजा UAPA और NSA के रूप में मिलनी है, तो भी हमें मंजूर है. अगर मुझे जेल भी ले जाया गया तब पर भी ये प्रदर्शन रुकना नहीं चाहिए. आप शांति की राह पर चलते हुए प्रदर्शन करेंगे तो महात्मा गांधी को भी आप पर गर्व होगा.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: 20 हजार पुलिसकर्मी, 300 CCTV कैमरे और 12 डिटेंशन सेंटर; 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले तैयार दिल्ली पुलिस