world
यूएन में बलूचिस्तान मुद्दे पर भारत बोला-संसाधनों से समृद्ध क्षेत्रों को मिले न्यायसंगत हिस्सा, तभी रुकेगी अस्थिरता
INT News23 July 2026 at 11:27 am

संयुक्त राष्ट्र, 23 जुलाई। भारत ने बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों के कथित शोषण का मुद्दा उठाया है। भारत का कहना है कि खनिज और अन्य प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध बलूचिस्तान का लंबे समय से दोहन किया जा रहा है, जिसके कारण वहां के लोगों में इस्लामाबाद के खिलाफ असंतोष और विद्रोह की भावना बढ़ी है।