Monday, 28 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

युवती को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का दावा:तेज रफ्तार जाती गाड़ी का वीडियो भी आया; पुलिस की 4 टीमें तलाश में जुटीं

INT News27 September 2026 at 10:40 pm

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में मेला ग्राउंड के पास एक युवती को कथित तौर पर कार में जबरन ले जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एक युवक ने पुलिस को बताया है कि उसने कुछ लड़कों को एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाते हुए देखा। कार सफेद रंग की अर्टिगा बताई जा रही है, छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में मेला ग्राउंड के पास एक युवती को कथित तौर पर कार में जबरन ले जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एक युवक ने पुलिस को बताया है कि उसने कुछ लड़कों को एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाते हुए देखा। कार सफेद रंग की अर्टिगा बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद ASP आदित्य पटले और SDOP अमित मेश्राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए चार टीमें लगाई हैं। टीमों द्वारा टोल टैक्स बैरियर और जिले की सीमाओं पर सर्चिंग की जा रही है। साथ ही संभावित मार्गों और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी बोले- अभी किसी परिजन ने नहीं दिया आवेदन

छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि एक युवक ने पुलिस को सूचना दी है कि हायर सेकंडरी स्कूल के पास से कुछ लोग एक लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच और तलाश शुरू कर दी है। हालांकि घटना के करीब ढाई घंटे बाद तक किसी परिजन ने युवती के गायब होने या अपहरण को लेकर आवेदन नहीं दिया है। एसपी के मुताबिक पुलिस की चार टीमें सरगर्मी से तलाश में जुटी हैं। टोल टैक्स बैरियर और बॉर्डर पर सर्चिंग की जा रही है। संभावित स्थानों के CCTV फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जिस अर्टिगा कार का जिक्र किया गया है, उसे भी ट्रेस और आइडेंटिफाई करने का प्रयास किया जा रहा है। CCTV में अभी तक जबरन ले जाने की पुष्टि नहीं

पुलिस के अनुसार अब तक सामने आए CCTV फुटेज में युवती को जबरन उठाकर ले जाने की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस युवक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। युवती के परिजन सामने आने और उनके बयान के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस युवती और बताई जा रही अर्टिगा कार की तलाश में जुटी है। सूचना मिलने के बाद ASP आदित्य पटले और SDOP अमित मेश्राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए चार टीमें लगाई हैं। टीमों द्वारा टोल टैक्स बैरियर और जिले की सीमाओं पर सर्चिंग की जा रही है। साथ ही संभावित मार्गों और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।