समाचार · दिल्ली
शोध के नतीजों और तकनीकी नवाचारों को सरल भाषा में बताया जाना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह
INT News10 November 2026 at 11:43 pm

नई दिल्ली, 10 नवंबर। विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को 'अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल' (ईएसएससी) की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने वैज्ञानिक उपलब्धियों को नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि शोध के नतीजों और तकनीकी नवाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।